File Photo 
टॉप न्यूज़

SIR प्रक्रिया पर तृणमूल की सख्त नजर

14 फरवरी तक संगठनात्मक समीक्षा तेज

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया को लेकर अपने कार्यकर्ताओं को पहले ही सतर्क रहने का निर्देश दिया था। पार्टी ने स्पष्ट किया था कि किसी भी वैध मतदाता का नाम सूची से हटाए जाने की साजिश को हर हाल में रोका जाना चाहिए। अब अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी संगठनात्मक समीक्षा शुरू कर चुकी है।

सूत्रों के अनुसार, जल्द ही एक वर्चुअल बैठक के माध्यम से सभी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की जाएगी। चुनाव आयोग ने SIR सुनवाई की समयसीमा 14 फरवरी तक बढ़ा दी है, जिसे देखते हुए आगामी कुछ दिन बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। जिलावार निर्देश दिया गया है कि सुनवाई के लिए बुलाए गए सभी लोग उपस्थित हुए या नहीं, इसकी निगरानी की जाए।

पार्टी एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है, जिसमें सूची प्रकाशन, दस्तावेज़ जमा करने पर रसीद मिलने तथा नाम हटाने के कारणों जैसी जानकारियां शामिल होंगी। 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद तृणमूल उसका मूल्यांकन करेगी और किसी गड़बड़ी की स्थिति में आवश्यक कदम उठाएगी। लापरवाही बरतने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

SCROLL FOR NEXT