सांकेतिक फोटो  REP
टॉप न्यूज़

‘जितने दिन जिऊंगा, बेटों के साथ रहने दें’

सोशल मीडिया पर बागनान के तृणमूल नेता ने लगाई गुहार

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : बागनान से तृणमूल नेता और बागनान-1 पंचायत समिति के जनस्वास्थ्य अध्यक्ष समीर सामंत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भावुक अपील की है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही घर छोड़कर रह रहे तृणमूल नेता ने रोते हुए गुहार लगाई कि वे गंभीर रूप से बीमार हैं और जीवन के आखिरी दिन अपने दो छोटे बेटों के साथ बिताना चाहते हैं। वायरल वीडियो की कहें तो समीर सामंत ने वीडियो संदेश में बताया कि वे साल 2020 से किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं और उनकी 70 फीसदी किडनी खराब हो चुकी है। इसके अलावा उनकी दाहिनी आंख की रेटिना में भी गंभीर समस्या है। समीर का दावा है कि राजनीतिक हलचलों के कारण वे लंबे समय से घर से दूर हैं। उन्होंने कहा, "मैं ज्यादा दिन नहीं जिऊंगा। मेरी गलती के लिए मुझे सजा दे दें, लेकिन मुझे अपने बेटों के साथ रहने दें।" हालांकि सन्मार्ग की इस वीडियो की सत्यतता की पुष्टि नहीं करता।

पार्टी के स्थानीय नेतृत्व पर साधा निशाना

तृणमूल नेता ने अपनी ही पार्टी के स्थानीय नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि 2018 से उन्हें दल में दरकिनार किया गया और बीमारी के दौरान किसी ने हाल-चाल तक नहीं पूछा। दूसरी ओर, हावड़ा ग्रामीण जिला बीजेपी अध्यक्ष देबाशीष सामंत ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी ने किसी को घर छोड़ने पर मजबूर नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई कानूनी मामला है, तो कानून अपना काम करेगा और उनके घर लौटने पर बीजेपी को कोई आपत्ति नहीं है।

SCROLL FOR NEXT