सांकेतिक फोटो  
टॉप न्यूज़

हावड़ा : जबरन वसूली के आरोप में सुजीत सिंह गिरफ्तार

कोर्ट में बीजेपी कर्मियों ने जताया क्षोभ, कठोर कार्रवाई की उठी मांग

नि​धि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ पुलिस ने उत्तर हावड़ा के पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक गौतम चौधरी के करीबी माने जाने वाले सुजीत सिंह उर्फ श्याम को गिरफ्तार कर लिया है।

जबरन वसूली और मारपीट के गंभीर आरोप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी सुजीत सिंह के खिलाफ उत्तर हावड़ा इलाके में व्यापारियों और आम लोगों से रंगदारी वसूलने, धमकाने और मारपीट करने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। शिकायतें मिलने के बाद गोलाबाड़ी थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और एक गुप्त अभियान के तहत उसे धर दबोचा।

अदालत परिसर में 'चोर-चोर' के नारे

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस सुजीत सिंह को हावड़ा कोर्ट में पेश करने पहुंची, तो वहां पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अदालत परिसर में आरोपी के खिलाफ नारेबाजी की और 'चोर-चोर' के नारे लगाते हुए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

SCROLL FOR NEXT