सांकेतिक तस्वीर। 
टॉप न्यूज़

आपसी गोलीबारी की घटना में तीन सैनिक घायल

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आपसी गोलीबारी की घटना में तीन सैनिक घायल हो गए।

Narendra Kumar Singh

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आपसी गोलीबारी की घटना में तीन सैनिक घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात त्रेहगाम इलाके में सैन्य शिविर में एक जवान ने कथित तौर पर अपने साथियों पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी जवान को काबू में करने से पहले इस घटना में तीन सैनिक घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायल सैनिकों को स्थानीय सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इस घटना पर टिप्पणी के लिए सेना के अधिकारी और रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) से फिलहाल संपर्क नहीं हो सका।

SCROLL FOR NEXT