टॉप न्यूज़

कल से कॉलेज लौटेंगी सुरेंद्रनाथ लॉ कॉलेज की वाइस-प्रिंसिपल

छात्रों की लेंगी विशेष क्लास

Munmun Thakur

इस्तीफे के 15 मिनट बाद बदला रुख

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सुरेंद्रनाथ लॉ कॉलेज की वाइस-प्रिंसिपल मोहम्मदी तरन्नुम ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपनी मर्जी से कोई इस्तीफा नहीं दिया है। बुधवार से छात्रों के चल रहे आंदोलन के दौरान कम अटेंडेंस वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने की मांग को लेकर उन्हें गुरुवार पूरी रात घेरे रखा गया था। छात्रों के कड़े दबाव और धमकियों के बीच आखिरकार शुक्रवार दोपहर उन्हें इस्तीफा सौंपने के बाद ही बाहर जाने दिया गया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि यदि वे उस समय ऐसा कदम न उठातीं, तो उन्हें कॉलेज से मुर्दा ही बाहर निकाला जाता।

कम अटेंडेंस वाले छात्रों के लिए स्पेशल क्लास

कॉलेज परिसर से बाहर निकलने के मात्र 15 मिनट के भीतर ही तरन्नुम ने उच्च अधिकारियों, वाइस-चांसलर, उच्च शिक्षा मंत्री और गवर्निंग बॉडी के प्रेसिडेंट को एक फॉलो-अप ईमेल भेज दिया था। इस मेल के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि उनका वह इस्तीफा पूरी तरह से मानसिक दबाव और मजबूरी में भेजा गया था, इसलिए उसे अमान्य समझा जाए। उन्होंने घोषणा की है कि वे सोमवार को कॉलेज वापस जाएंगी और कम अटेंडेंस वाले छात्रों के लिए स्पेशल क्लास का पूरा इंतजाम करेंगी, साथ ही यूनिवर्सिटी से यह अपील भी करेंगी कि उन छात्रों को आगामी परीक्षा में बैठने की विशेष अनुमति दी जाए। इसके अलावा, उन्होंने तृणमूल शासन काल (2011-2026) के दौरान लगे तमाम गंभीर आरोपों की उच्चस्तरीय जांच के लिए एक आयोग गठित करने की मांग करते हुए विशेष रूप से देबाशीष बंद्योपाध्याय का जिक्र किया है।

SCROLL FOR NEXT