महाराष्ट्र पुलिस 
टॉप न्यूज़

व्हाट्सएप ग्रुप में मराठी में जवाब देने की जिद कर रहा था छात्र, सहपाठियों ने किया हमला...

चार छात्रों ने कथित तौर पर एक सहपाठी पर किया हमला

Dhriendra Pandey

महाराष्ट्र : नवी मुंबई में मराठी में बात करने की जिद करने पर छात्रों में विवाद हुआ। चार छात्रों ने कथित तौर पर एक सहपाठी पर हमला किया। इसको लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। एक छात्रो को गिरफ्तार भी किया गया है।

नवी मुंबई में एक सहपाठी पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में चार छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनमें से एक को गिरफ्तार भी किया गया है। सहपाठी ने व्हाट्सएप ग्रुप में मराठी में बातचीत करने पर जोर दिया था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूरज पवार (20 वर्षीय) ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह और उनके सहपाठी कॉलेज के बाहर थे, तभी सहपाठी फैजान नाइक ने हिंदी में जवाब दिया, तो पवार ने मराठी में बात करने को कहा। इस पर विवाद हो गया। पवार ने आरोप लगाया कि नाइक और तीन अन्य सहपाठियों ने उनके सिर पर हॉकी स्टिक से हमला किया।

पुलिस के मुताबिक, नाइक को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें हथियार के इस्तेमाल से चोट पहुंचाने का आरोप है।

महाराष्ट्र में हाल ही में प्राथमिक स्कूलों में तीन भाषा के फॉर्मूले को लागू करने को लेकर विवाद हो गया था। मराठी और अंग्रेजी के अलावा हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में शामिल किया था। हालांकि, बाद में इस फैसले का वापस ले लिया गया। राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने गैर-मराठी भाषियों पर हमले किए हैं।

SCROLL FOR NEXT