टॉप न्यूज़

पिछली ममता सरकार पर मातंगिनी हाजरा को उचित सम्मान नहीं देने का आरोप

sabita

कोलकाता : पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ इतिहास को विकृत करने का आरोप लगाते हुए सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी ने मातंगिनी हाजरा के बारे में गलत जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहने के दौरान ममता बनर्जी एक बार भी इन सेनानी को सम्मान देने यहां नहीं आयीं। उन्होंने आरोप लगाया, “रेड रोड पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के एक कार्यक्रम में जाकर ममता बनर्जी ने पूरी तरह गलत जानकारी दी थी। राज्य की प्रशासनिक प्रमुख होने के नाते उन्होंने राज्य के लोगों को गलत जानकारी दी।” शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि “मातंगिनी हाजरा जैसे वास्तविक बलिदानी स्वतंत्रता सेनानियों को राज्य या केंद्र स्तर पर पहले कभी उचित सम्मान नहीं दिया गया।”

SCROLL FOR NEXT