टॉप न्यूज़

खराब मौसम के कारण जहाज और नौकाओं का संचालन हो सकता है प्रभावित

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : आम जनता और पर्यटकों को सूचित किया गया है कि क्षेत्र में खराब मौसम जारी रहने के कारण शिपिंग सर्विसेज निदेशालय को मुख्य भूमि, इंटर-आईलैंड और फोरशोर सेक्टर में जहाज/वेसल सेवाओं को बहुत कम समय की नोटिस पर स्थगित या रद्द करना पड़ सकता है। यात्रियों और जहाजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी तरह चाथम, बम्बूफ्लैट, डंडास पॉइंट, होपटाउन, फीनिक्स बे तथा अन्य बाहरी स्टेशनों के बीच हार्बर/वाहन फेरी सेवाओं का संचालन भी मौसम के अनुसार कम समय की नोटिस पर प्रभावित या स्थगित हो सकता है। सभी यात्रियों और पर्यटकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी यात्रा योजनाएँ सावधानीपूर्वक तैयार करें ताकि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। जहाजों की स्थिति से संबंधित जानकारी के लिए यात्री फीनिक्स बे स्थित सूचना काउंटर से फोन नंबर 03192-245555 / 232714 तथा टोल-फ्री नंबर 1800 345 2714 पर संपर्क कर सकते हैं।

बता दें कि 21 और 22 नवम्बर को निकोबार द्वीप पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा (07–20 सेमी) और अंडमान द्वीप पर भारी वर्षा (07–11 सेमी) की संभावना व्यक्त की गयी है, साथ ही 40–50 किमी प्रतिघंटा की गति वाली तेज हवाओं और गरज-चमक की भी संभावना है। 23 नवम्बर को भी अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा (07–11 सेमी) और तेज हवा/गरज-चमक की संभावना जतायी गयी है। 24 और 25 नवम्बर को गरज-चमक और 40–50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार वाली तेज हवाओं की संभावना है। अंडमान सागर में 35–45 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा, जो 55 किमी प्रतिघंटा तक पहुँच सकती है, के कारण समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना है। मछुआरों को 23 नवम्बर तक अंडमान सागर में न जाने की सलाह दी गई है।

SCROLL FOR NEXT