टी20 विश्व कप के फाइनल मैच में संजू सैमसन ( फाइल फोटो ) 
टॉप न्यूज़

संजू सैमसन को कल सम्मानित करेगी यहां की सरकार

टी20 विश्व कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे क्रिकेटर संजू सैमसन को सम्मानित करने के लिए सोमवार को तिरुवनंतपुरम में आधिकारिक समारोह आयोजित किया जाएगा।

तिरुवनंतपुरमः केरल सरकार भारत को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पुरुष टी20 विश्व कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे क्रिकेटर संजू सैमसन को सम्मानित करने के लिए सोमवार को तिरुवनंतपुरम में आधिकारिक समारोह आयोजित करेगी। राज्य के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने एक बयान में बताया कि यह सम्मान समारोह सेंट्रल स्टेडियम में शाम चार बजे आयोजित किया जाएगा।

बयान में बताया गया कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन इस समारोह का उद्घाटन करेंगे तथा खेल मंत्री, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इसमें शामिल होंगे। तटीय कस्बे विझिंजम के रहने वाले सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट में भारत की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बयान में कहा गया कि यह विश्व कप केरल के इस क्रिकेटर के लिए प्रदर्शन में थोड़ी गिरावट के बाद जोरदार वापसी का भी प्रतीक रहा। इसमें कहा गया कि खेल विभाग ने उन्हें सम्मानित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

टी 20 विश्व कप में मैच जिताऊं पारियां

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप में प्रदर्शन बेहद शानदार किया। वे पूरे टूर्नामेंट में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे और प्लेअर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुने गए।सैमसन को पूरा टूर्नामेंट खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन पांच मैच खेल कर ही वह भारत की तरफ से सर्वोच्च रन बनाने बल्लेबाज बने। उन्होंने कुल 80.26 की औसत से 321 रन बनाये जिनमें तीन अर्धशतक रहा। उनका सर्वोच्च स्कोर 97 रहा। उन्होंने कुल 27 चौके और 24 छक्के जड़े थे।

SCROLL FOR NEXT