टॉप न्यूज़

उलूबेड़िया की घटना पर राज्यपाल की कड़ी आपत्ति

डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा न तो सभ्य व्यवहार है और न ही वांछनीय : राज्यपाल

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बाेस ने उलूबेड़िया शरतचंद्र चट्टोपाध्याय मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पर कथित हमले की घटना पर कड़ी आपत्ति जतायी है। महिला डॉक्टर पर हमले की घटना से राज्यपाल क्षुब्ध हैं। राज्यपाल ने कहा कि डॉक्टर हमारे समाज की जीवन रेखा हैं और आवश्यकता पड़ने पर हमारा इलाज करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर देते हैं। डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा न तो सभ्य व्यवहार है और न ही वांछनीय। राज्यपाल ने सभी से आग्रह किया कि वे जरूरतमंद लोगों के इलाज और देखभाल सुनिश्चित करने में डॉक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक रहें। उल्लेखनीय है कि इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक होम गार्ड बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार होम गार्ड पर पीड़ित डॉक्टर से गाली गलौज करने और धक्का मुक्की करने का आरोप है। स्वास्थ्य विभाग इस घटना पर नजर रख रहा है। मामले की जांच उलुबेड़िया थाने की महिला पुलिस अधिकारियों की देखरेख में की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

SCROLL FOR NEXT