राज्यपाल आर एन रवि  
टॉप न्यूज़

राज्यपाल ने युवाओं को दिया बड़े सपने देखने का संदेश

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्यपाल आर एन रवि ने लोकभवन में सीआईआई यंग इंडियंस, कोलकाता चैप्टर के सदस्यों से गुरुवार को मुलाकात की और प्रेरणादायक तथा सार्थक बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और उन्हें अपने जीवन में उच्च आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया।

राज्यपाल आर एन रवि ने लोकभवन में सीआईआई यंग इंडियंस, कोलकाता चैप्टर के सदस्यों से गुरुवार को मुलाकात की

उन्होंने उन्हें चुनौतियों का सामना करने, कड़ी मेहनत करने और बड़े सपने देखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने देशभक्ति और राष्ट्र कल्याण को अपने सभी प्रयासों के केंद्र में रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल अपने व्यक्तिगत विकास तक सीमित न रहे, बल्कि समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझने के लिए प्रयत्नशील रहे।

SCROLL FOR NEXT