टॉप न्यूज़

गैयाराचरमा जिला अस्पताल को 35 बेड की क्षमता के साथ उन्नत किया गया

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : दक्षिण अंडमान के गैयाराचरमा में जिला अस्पताल (फेज–I) का उद्घाटन 3 जनवरी 2026 को किया गया था। इस विकास के साथ ही गैयाराचरमा स्थित मौजूदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नत कर 35 बेड की क्षमता वाले जिला अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है, जहां अब बेहतर और विस्तारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में अब विभिन्न स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें इन-पेशेंट विभाग (आईपीडी) सेवाएं, जिसमें लेबर वार्ड की सुविधा भी शामिल है, आउट-पेशेंट विभाग (ओपीडी) सेवाएं तथा डेंटल ओपीडी, 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, होम्योपैथी ओपीडी, एंटीनटल क्लिनिक (एएनसी) सेवाएं, ईएनटी विशेषज्ञ द्वारा ईएनटी ओपीडी एवं इनडोर सेवाएं, ड्रेसिंग रूम, नेत्र इकाई, डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी सेवाएं, टीबी यूनिट जिसमें जांच की सुविधा उपलब्ध है, एक्स-रे सहित रेडियोलॉजी सेवाएं, फार्मेसी सेवाएं, डेंटल यूनिट, योग सेवाएं तथा ऑक्सीजन सिलेंडर से सुसज्जित एंबुलेंस सेवा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अस्पताल में भविष्य में 10 बेड का डायलिसिस यूनिट स्थापित करने का भी प्रस्ताव है, जिससे क्रॉनिक किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यह सुविधा दक्षिण अंडमान के निवासियों के लिए किडनी से संबंधित उपचार सेवाओं को और मजबूत बनाएगी। अस्पताल के बुनियादी ढांचे का विस्तार फेज–II भवन के पूरा होने के बाद और किया जाएगा। इसके पूरा होने पर यह संस्थान आम जनता को व्यापक स्तर की द्वितीयक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होगा। गैयाराचरमा तथा आसपास के गांवों के सभी निवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे गैयाराचरमा जिला अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य एवं वेलनेस सुविधाओं का लाभ उठाएं और क्षेत्र में उपलब्ध कराई गई बेहतर चिकित्सा सेवाओं का उपयोग करें।

SCROLL FOR NEXT