टॉप न्यूज़

आयोग ने सीएम ममता को नहीं दिया उचित सम्मान

ज्ञानेश कुमार पर तृणमूल के गंभीर आरोप

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि दिल्ली में आयोग के दफ्तर में मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को अपेक्षित सम्मान नहीं दिया गया।

पार्टी के अनुसार, ममता बनर्जी न केवल राज्य की तीन बार भारी बहुमत से चुनी गई मुख्यमंत्री हैं, बल्कि पूर्व सांसद, केंद्रीय मंत्री और देश के राजनीतिक क्षेत्र में बेहद सम्मानित व्यक्ति भी हैं लेकिन दुर्भाग्य से ECI में बैठक के दौरन उन्हें वह सम्मान नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार, एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को दिए इंटरव्यू में खुद ममता बनर्जी ने कहा कि जब वह प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोग के कार्यालय पहुंचीं तो मुख्य चुनाव आयुक्त ने शिष्टाचारवश खड़े होकर अभिवादन तक नहीं किया।

उन्होंने बताया कि बंगाल से गया प्रतिनिधिमंडल परंपरा के तहत मिठाई और फूल लेकर गया था, लेकिन आयोग की ओर से उदासीन रवैया देखने को मिला। सीएम का आरोप है कि बैठक से पहले सभी से अनिवार्य रूप से हस्ताक्षर कराए गए। सांसद अभिषेक बनर्जी ने हस्ताक्षर किए, लेकिन मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया।

प्रतिनिधिमंडल को करीब 20 मिनट तक प्रतीक्षा भी करनी पड़ी। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि SIR के नाम पर मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश के सवालों पर आयोग संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। आयोग की ओर से इन आरोपों पर अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

SCROLL FOR NEXT