टॉप न्यूज़

कैबिनेट ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने को मंजूरी दी

sabita

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में 17 अक्टूबर को हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने चोरबगान भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने को आज मंजूरी दे दी है। जो परिजन नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें सीधे ‘ग्रुप डी’ कर्मचारी के तौर पर भर्ती किया जाएगा।’’ शुभेंदु ने कहा कि राज्य सरकार बिहार के रहने वाले दो पीड़ितों के परिजनों को नौकरी नहीं दे सकती, क्योंकि उनके पास राज्य का निवास प्रमाण पत्र नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उन्हें 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। हमारे मंत्री उमेश राय जल्द ही बिहार में उनके घर जाएंगे और उन्हें चेक सौंपेंगे।’’ चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में 17 अक्टूबर की शाम को हुई भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई थी और 25 अन्य लोग घायल हो गए थे।

SCROLL FOR NEXT