टॉप न्यूज़

Hormuz में फिर तनाव, ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर की फायरिंग

अमेरिकी नाकेबंदी के बीच ईरान ने फिर सख्ती बढ़ाई, जलडमरूमध्य पर नियंत्रण कड़ा

Strait of Hormuz में तनाव फिर बढ़ गया है। शनिवार को ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड की दो गनबोट्स ने एक तेल टैंकर पर फायरिंग की। घटना ओमान के उत्तर-पूर्व में करीब 37 किमी दूर हुई, हालांकि टैंकर और उसका क्रू सुरक्षित बताया गया है।

Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) की ओर से बिना चेतावनी फायरिंग किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले की जांच जारी है।

इस बीच ईरान ने फिर साफ कर दिया है कि जब तक अमेरिका अपनी नाकेबंदी खत्म नहीं करता, तब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर सख्त नियंत्रण बना रहेगा।

वहीं, Donald Trump पहले ही कह चुके हैं कि ईरान के साथ समझौता होने तक अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी।

दुनिया के करीब 20% तेल की सप्लाई इसी मार्ग से होती है, ऐसे में बढ़ता तनाव वैश्विक तेल बाजार पर असर डाल सकता है।

SCROLL FOR NEXT