टॉप न्यूज़

राजस्थान में पारा 46 डिग्री पहुंचा, ओडिशा में बिजली गिरने से 10 की मौत

जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और उप्र के कुछ इलाकों में लूू का अलर्ट, मप्र के 39 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली : मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को देश के 24 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लूू (हीट वेव) का भी अलर्ट जारी किया गया है। बिहार-ओडिशा में भी उमस की स्थिति रह सकती है। ओडिशा में बारिश और तेज गर्मी का कहर है। शुक्रवार को बिजली की चपेट में आने से 6 महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हुई। कुछ लोग झुलसे भी हैं। घटना के वक्त इनमें से ज्यादातर लोग खुले मैदान में थे। आडिशा के 7 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट था।

राजस्थान, मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में

राजस्थान में भी तेज गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को कई शहरों का तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। सबसे ज्यादा गर्म श्रीगंगानगर रहा, यहां तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, 3-4 दिन और ऐसी ही गर्मी रहेगी। जोधपुर-बीकानेर संभाग में धूलभरी आंधी भी चल सकती है।

मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन यानी 20 मई तक आंधी-बारिश के साथ हीटवेव का अलर्ट है। आज 39 शहरों में आंधी-बारिश की चेतावनी है। शुक्रवार को ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे चलते तेज गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बारिश की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।

अगले 2 दिन में पूर्वोत्तर सहित कई राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान की स्थिति

मौसम विभाग ने आगामी रविवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में आंधी-बारिश की चेतावनी है। गोवा, महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में तेज बारिश की संभावना है। तेज आंधी भी चल सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आंधी-बारिश और तूफान की स्थिति रहेगी।

सोमवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आंधी-बारिश और तूफान की स्थिति रहेगी। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में तेज बारिश की संभावना है। तेज आंधी भी चल सकती है। अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में आंधी-बारिश की चेतावनी है। गोवा, महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है।

SCROLL FOR NEXT