टॉप न्यूज़

नौकरी गंवाने वाले शिक्षक फिर उतरे सड़कों पर

भर्ती प्रक्रिया तेज करने की मांग

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अदालत के फैसलों के बाद नौकरी गंवाने वाले 1,000 से ज्यादा शिक्षकों ने सोमवार को विकास भवन के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। वे राज्य सरकार से अपनी भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी उन 25,753 शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों में शामिल हैं, जिनकी नौकरियां कोर्ट के फैसले के बाद रद्द कर दी गई थीं।

नई भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग

खराब मौसम और बारिश की परवाह किए बिना 'डिसर्विंग टीचर्स फोरम' के सदस्यों ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर सॉल्ट लेक के करुणमयी क्रॉसिंग से विकास भवन तक एक जुलूस निकाला जो बाद में धरने में बदल गया। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य को उन 2016 SSC उम्मीदवारों के लिए नई भर्ती परीक्षा आयोजित करने की समय-सीमा 30 मई, 2027 तय की है जिनकी नौकरियां चली गई थीं। फोरम के सुब्रत विश्वास ने कहा कि वे स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन से मिलना चाहते हैं और चाहते हैं कि मुख्यमंत्री इस मामले में सीधा दखल दें। प्रदर्शनकारियों के नारेबाजी करने और विकास भवन के सामने सड़क पर बैठ जाने के बावजूद वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

SCROLL FOR NEXT