सांकेतिक फोटो  REP
टॉप न्यूज़

ऑटो पलटने से 1 यात्री की मौत, 5 घायल

कुत्ते को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बशीरहाट : स्वरूपनगर के तेतुलिया खालधार स्थित स्लुइस गेट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ऑटो के पलटने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार नयाग्राम और दुर्गापुर इलाके के कुछ यात्री ऑटो में सवार होकर जलेश्वर तरंगहाटी की ओर जा रहे थे। जैसे ही ऑटो तेतुलिया खालधार के पास स्लुइस गेट क्षेत्र में पहुंचा, अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने घायलों को स्वरूपनगर के सारापुल ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। वहां तीन यात्रियों की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उन्हें बशीरहाट जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बशीरहाट जिला अस्पताल में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर अवारा पशुओं पर नियंत्रण रखने की मांग की है।

SCROLL FOR NEXT