टॉप न्यूज़

शुभेंदु ने गुजरात की धरती को किया नमन

‘मोदी जी ने बंगाल को बचाने का काम किया’

sabita

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को गुजरात की धरती से पीएम नरेंद्र मोदी को बंगाल के सभी 42 लोकसभा सीटें जीतकर देने का संकल्प लिया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर आयुष्मान भारत जैसी केंद्रीय योजनाओं का लाभ बंगाल के हर वर्ग के नागरिकों को मिल रहा है। इसलिए 2029 के लोकसभा चुनाव में मोदी जी के नेतृत्व में बंगाल की सभी 42 सीटें उन्हें उपहार में देने के लिए हम पूरी ताकत से लड़ेंगे। दरअसल, मोदी के प्रशासनिक प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुजरात के वडनगर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सीएम शुभेंदु अधिकारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में वक्तव्य रखते हुए सीएम ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में बंगाल विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी।

पिछली तृणमूल सरकार की आलोचना की

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की गलत नीतियों और तुष्टीकरण की राजनीति के कारण बंगाल कई वर्षों तक पिछड़ा रहा। बंगाल में पिछली सरकार में दुर्गापूजा करने के लिए लोगों को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ता था और रामनवमी के जुलूस की अनुमति तक नहीं मिलती थी। पिछली सरकार ने बंगाल को बर्बाद करने का काम किया है। सीएम ने कहा कि बंगाल की जनता ने इस बार मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी डबल इंजन की सरकार बनाई है। मोदी जी ने भी बंगाल की जनता के कल्याण के लिए काम शुरू कर दिया है।

SCROLL FOR NEXT