टॉप न्यूज़

शुभेंदु अधिकारी ने सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या में 'भाइपो गैंग' की भूमिका होने का आरोप लगाया

sabita

हल्दिया : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उन्हें यकीन है कि विधानसभा चुनावों के बाद उनके निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या में ‘‘भाईपो गैंग’’ का हाथ था। मुख्यमंत्री ने यह आरोप ऐसे दिन लगाया, जब भाजपा ने नंदीग्राम उपचुनाव के लिए उनके दिवंगत सहयोगी की मां, हसीरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया। शुभेंदु, हसीरानी रथ के साथ पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में अनुमंडल पदाधिकारी के दफ्तर गए ताकि वह (हसीरानी) अपना नामांकन भर सकें।

मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘लेकिन मुझे भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि हत्या के लिए बहुत बड़ी रकम, लगभग 2 करोड़ रुपये, खर्च की गई थी। इसमें शार्पशूटर और भाड़े के हत्यारे को पैसे देना शामिल था और इसमें 'भाईपो गैंग' शामिल था।’’ हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि 'भाईपो' का जिक्र कर असल में वह किसके बारे में बात कर रहे थे।

विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा की शानदार जीत होने के बमुश्किल 48 घंटे बाद, छह मई की रात को उत्तर 24 परगना जिले में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की बहुत करीब से गोली मारकर हत्या कर दी थी।

SCROLL FOR NEXT