टॉप न्यूज़

भूपेंद्र यादव के आवास पर शताब्दी के साथ पहुंचे सुदीप

बागी खेमे में शामिल होने की चर्चा ने पकड़ा जोर तृणमूल में बढ़ी सियासी हलचल

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद और लोकसभा में पार्टी के पूर्व नेता सुदीप बनर्जी के दिल्ली में भाजपा नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर पहुंचने की खबर के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। सांसद शताब्दी रॉय के साथ उनकी इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं कि वह पार्टी के बागी खेमे के साथ जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भूपेंद्र यादव के घर हुई मुलाकात

सूत्रों के अनुसार, शनिवार को शताब्दी रॉय अपनी कार से सुदीप बनर्जी को दिल्ली स्थित भाजपा नेता भूपेंद्र यादव के आवास 9, मोतीलाल नेहरू रोड लेकर गईं। बताया जा रहा है कि वहां दोनों नेताओं ने कुछ समय तक बातचीत की।

पार्टी में बढ़ा असंतोष

पार्टी के कई सांसदों और विधायकों के एक अलग खेमे में जाने की चर्चा के बीच सुदीप बनर्जी का नाम सामने आने से राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। इस बीच तृणमूल नेता कुणाल घोष ने भी सुदीप बनर्जी को लेकर तीखी टिप्पणी कर सियासी बहस को और हवा दे दी है। हालांकि सुदीप बनर्जी या तृणमूल नेतृत्व की ओर से इस मुद्दे पर अभी कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

SCROLL FOR NEXT