टॉप न्यूज़

स्टूडेंट्स हेल्थ होम बनेगा 55 बिस्तरों का पूर्ण अस्पताल

जनसहयोग से तैयार होगा नया अस्पताल

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मौलाली युवा केंद्र स्थित ऐतिहासिक ‘स्टूडेंट्स हेल्थ होम’ को पूर्ण अस्पताल में बदलने की बड़ी योजना है। लेफ्ट फ्रंट के चेयरमैन बिमान बोस ने घोषणा की कि यह 55 बिस्तरों वाला अस्पताल होगा। संगठन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 गरीब छात्रों को मुफ्त इलाज देने का निर्णय लिया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए जनसहयोग से फंड जुटाया जाएगा, जिसके तहत 75 रुपये का चंदा एकत्र करने हेतु 75,000 लोगों तक संपर्क किया जाएगा। बिमान बोस ने इसके संघर्षपूर्ण इतिहास को याद करते हुए कहा कि यह संस्थान हमेशा छात्र आंदोलनों का साक्षी रहा है।

75 गांवों में हेल्थ कैंप लगाएगा स्टूडेंट्स हेल्थ होम

अस्पताल निर्माण का कार्य पहले ही शुरू हो चुका है, जिसे पूरी तरह आम जनता के योगदान से तैयार किया जाएगा। संगठन के जनरल सेक्रेटरी पवित्र गोस्वामी ने पश्चिम बंगाल के 75 गांवों में हेल्थ कैंप लगाने और 75 शिक्षण संस्थानों को हेल्थ होम से जोड़ने की घोषणा की। बैठक में शिक्षाविद पवित्र सरकार और डॉक्टर शंकर नाथ भी शामिल रहे। बिमान बोस ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे इस नेक काम में दान दें, ताकि युवाओं को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

SCROLL FOR NEXT