टॉप न्यूज़

सीजफायर के बीच Strait of Hormuz फिर खुला

ईरान का ऐलान- सभी कमर्शियल जहाजों को मिली आवाजाही की अनुमति, ट्रंप ने कहा ‘Thank You’

ईरान ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए होरमुज़ जलडमरूमध्य को सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए फिर से खोलने की घोषणा की।

यह फैसला इज़राइल और लेबनान के बीच हुए सीजफायर के बाद लिया गया है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि युद्धविराम के दौरान जलमार्ग पूरी तरह खुला रहेगा।

इस घोषणा पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर “थैंक यू” कहा।

Strait of Hormuz वैश्विक तेल व्यापार के लिए बेहद अहम मार्ग माना जाता है, इसलिए इस फैसले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT