बैरकपुर में संविधान बचाओं यात्रा निकालते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार, सचिव शक्ति मोइत्रा, उत्तर 24 परगना जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष तापस मजुमदार व अन्य  
टॉप न्यूज़

बैरकपुर में कांग्रेस ने निकाली संविधान बचाओ रैली

आज प्रदेश के प्रत्येक थाने में एफआईआर करेंगे काग्रेस कर्मी

सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर : राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर गुरुवार को उत्तर 24 परगना जिला (शहर) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तापस मजुमदार के नेतृत्व में बैरकपुर में संविधान बचाओ रैली निकाली गई। रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार, संपादक शक्ति मोइत्रा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष मधु साहा, बैरकपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शंभू दास सहित अंचल के कई कांग्रेस नेता व कर्मी शामिल हुए। रैली बैरकपुर स्टेशन परिसर से निकाली गयी जो कि एसएन बनर्जी रोड होते हुए बैरकपुर के गांधी घाट का चक्कर लगाने के बाद स्टेशन परिसर के सामने समाप्त हुई। इस दौरान कांग्रेस कर्मी हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर संविधान बचाओ, देश बचाओ का नारा लगाये। रैली उपरांत अपनी बात रखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि देश के संविधान के साथ भाजपा सरकार खिलवाड़ कर रही है। देश की रक्षा करने वाले जवानों को भी बांटा जा रहा है। सेना के अधिकारियों के घर पर कालीख फेंकी गये, ऐसा करने वालों की हम अविलंब गिरफ्तारी की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस कर्मी प्रदेश के प्रत्येक थाने में एफआईआर करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारा संविधान धर्म पर आधारित नहीं है अतः जो कहते हैं कि सेकुलर देश छोड़ो हम उन्हें कहते है जो सेकुलर नहीं है वे देश छोड़कर जाओ। देश को धर्म के नाम पर और सेना को अब धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति का हम कड़ा विरोध करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा व तृणमूल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जो कि जनता को बेवफूफ बना रहे हैं। जिला अध्यक्ष तापस मजुमदार ने कहा कि संविधान बचाओं की हमारी यह रैली सफल रही है, आम नागरिकों ने भी इसमें हिस्सा लिया है क्योंकि वे भी जानते हैं कि आज देश में संविधान की बचाने की आवश्यकता आन पड़ी है। विरोधियों को सवाल खड़े करने से रोका जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT