टॉप न्यूज़

पार्टी के लोकसभा सदस्यों के साथ बैठक में बोले राहुल- ‘वंदे मातरम’, ‘चुनाव सुधार’ पर चर्चा के बाद दबाव में सरकार

राहुल गांधी ने लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान पार्टी सांसदों के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

Narendra Kumar Singh

नई दिल्लीः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने निचले सदन के कांग्रेस सदस्यों के साथ शुक्रवार को बैठक की, जिसमें उन्होंने वर्तमान शीतकालीन सत्र के दौरान ‘वंदे मातरम्’ और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान पार्टी सांसदों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार अब इन दोनों विषयों पर दबाव में है।

राहुल गांधी ने कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों के साथ संसद भवन परिसर में यह बैठक की, जिसमें पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि भी दी गई। पाटिल का 90 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया।

बैठक के बाद कांग्रेस सूत्रों ने बताया, ‘‘नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार वंदे मातरम् और चुनाव सुधारों के मुद्दों पर दबाव में है तथा हमारे सांसदों ने चर्चा के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया।’’

सदन में कांग्रेस के मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश ने कहा, ‘‘यह नियमित तौर पर होने वाली बैठक थी। नेता प्रतिपक्ष हर सत्र में सांसदों के साथ बैठक करते हैं। कामकाज का मूल्यांकन करते हैं। सांसदों के विचारों को सुनते हैं।’’

SCROLL FOR NEXT