सोनिया गांधी की सेहत में सुधार हो रहा है ( फाइल फोटो )। 
टॉप न्यूज़

सोनिया गांधी रिकवरी पर

सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि संक्रमण के उपचार के लिए सोनिया गांधी को एंटीबायोटिक्स दी जा रही हैं और उन पर दवाओं का अच्छा असर हो रहा है।

Narendra Kumar Singh

नई दिल्लीः कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को संक्रमण होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, हालांकि वह अब भी चिकित्सकीय निगरानी में हैं। सर गंगाराम अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि गांधी को 24 मार्च की रात को भर्ती कराया गया था। संक्रमण के उपचार के लिए उन्हें एंटीबायोटिक्स दी जा रही हैं और उन पर दवाओं का अच्छा असर हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं जो उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है।

सूत्रों ने बताया कि एहतियात के तौर पर सोनिया गांधी को अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा और उनकी हालत स्थिर है। सोनिया गांधी (79) को बुखार होने के बाद मंगलवार रात करीब 10 बजकर 22 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने पहले कहा था कि मौसम बदलने के कारण उनकी तबीयत खराब हुई है।

SCROLL FOR NEXT