Manvender Vashist Lav
टॉप न्यूज़

‘बंगाल का बेटा’ बनेगा मुख्यमंत्री : अमित शाह

तुष्टीकरण की राजनीति पर टीएमसी को घेरा, खान-पान में दखल की अफवाहों को किया खारिज

कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने पर छह महीने के भीतर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी और राज्य का मुख्यमंत्री “बंगाल का बेटा” होगा।

भाजपा के संकल्प पत्र जारी करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि समान नागरिक संहिता संविधान सभा की सिफारिश रही है और तुष्टीकरण की राजनीति के कारण इसे लंबे समय तक लागू नहीं किया गया।

शाह ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर बंगाल में हर नागरिक के लिए एक समान कानून होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कोई वंशवादी दल नहीं है और पार्टी बंगाल के ही निवासी को मुख्यमंत्री बनाएगी।

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर उठे सवालों पर शाह ने कहा कि भाजपा और हुमायूं कबीर दो अलग ध्रुव हैं और पार्टी किसी तरह का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी वीडियो के जरिए राजनीतिक माहौल बनाने में सक्षम हैं।

शाह ने पश्चिम बंगाल की खान-पान संस्कृति को लेकर फैली अफवाहों को भी खारिज करते हुए कहा कि मछली और अंडे के सेवन पर कोई रोक नहीं लगेगी और भाजपा सरकार लोगों की परंपराओं में हस्तक्षेप नहीं करेगी।

SCROLL FOR NEXT