टॉप न्यूज़

सॉफ्टवेयर गड़बड़ी से एयरलाइन यात्रियों को आगमन में हुई परेशानी

तकनीकी खामी के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़

नयी दिल्ली : सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण विभिन्न एयरलाइन के यात्रियों को बृहस्पतिवार सुबह आगमन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि यह समस्या करीब 40 मिनट से अधिक समय तक बनी रही।

सूत्रों ने बताया कि इस समस्या के कारण दिल्ली, मुंबई और अन्य हवाई अड्डों पर इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एयर प्रभावित हुईं। सॉफ्टवेयर में खराबी के कारण ‘चेक-इन सिस्टम’ सुबह लगभग छह बजकर 45 मिनट से सात बजकर 28 मिनट तक बंद रहा। सूत्रों में से एक ने बताया कि समस्या का समाधान कर लिया गया है और सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहा है।

सूत्रों ने यह भी बताया कि सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण एयरलाइन को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। एयरलाइन की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया।

SCROLL FOR NEXT