उच्च शिक्षा मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय 
टॉप न्यूज़

स्किल यूनिवर्सिटी के लिए उच्च शिक्षा मंत्री ने मांगा सहयोग

Paresnjitt

युवाओं के कौशल विकास को राज्य बनाएगा नई यूनिवर्सिटी

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में एक स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने उद्योग जगत से सहयोग मांगा है। खास तौर पर रत्न एवं आभूषण क्षेत्र से जुड़े उद्योगों को इस पहल में भागीदार बनाने पर जोर दिया जा रहा है। मंत्री के अनुसार, प्रस्तावित विश्वविद्यालय का उद्देश्य उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है। रत्न एवं आभूषण क्षेत्र में कुशल और प्रशिक्षित मानव संसाधन की मांग को देखते हुए इस क्षेत्र से जुड़े विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है। सरकार का जोर कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर है। उद्योगों की भागीदारी से पाठ्यक्रम को व्यावहारिक और रोजगारपरक बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही, प्रशिक्षण के बाद युवाओं को सीधे उद्योगों से जोड़ने की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। जगन्नाथ का मानना है कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर बढ़ने से युवाओं को नौकरी के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

SCROLL FOR NEXT