टॉप न्यूज़

SIR : बंगाल में 27 लाख नाम हटाए जाने की जिम्मेदार ममता हैं : CM शुभेंदु अधिकारी

हारने के बाद ममता बनर्जी अब इसका ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की कोशिश कर रही हैं

sabita

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान राज्य की मतदाता सूची से 27 लाख नाम हटाए जाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया तथा कहा कि इन नामों को हटाए जाने के लिए न तो भाजपा और न ही निर्वाचन आयोग को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। सीएम ने कहा कि ये नाम खुद बनर्जी द्वारा दायर एक मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत न्यायिक अधिकारियों ने हटाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी अब इसका ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की कोशिश कर रही हैं।

यहां भाजपा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘27 लाख नाम हटाए जाने की जिम्मेदारी ममता बनर्जी की है, भारतीय जनता पार्टी या निर्वाचन आयोग की नहीं। उनके द्वारा दायर एक मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बाद न्यायिक अधिकारियों ने यह फैसला लिया था।’’ मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर तेज हुई राजनीतिक बयानबाजी के बीच आई है। ममता बनर्जी की पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची से वास्तविक मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं और उसने इन नामों को बहाल करने की मांग की है।

SCROLL FOR NEXT