टॉप न्यूज़

कपिल शर्मा के कैफे के पास फायरिंग, गैंग की खुली धमकी

कनाडा में लगातार चौथी वारदात, कपिल शर्मा को फिर मिली जान से मारने की चेतावनी

Bishakhaa Tiwari

कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के पास एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। 2 मई को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में फायरिंग की गई, जो कपिल के कैफे के बिल्कुल नजदीक है।

इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है और कपिल शर्मा को धमकी भी दी है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चेतावनी दी गई कि उनकी बात नहीं मानी गई तो अगला निशाना खुद कपिल हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि यह चौथी बार है जब इस तरह की घटना हुई है और कपिल को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इससे पहले भी 2025 में उनके कैफे को निशाना बनाया जा चुका है।

हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों से हथियार भी बरामद किए गए हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT