टॉप न्यूज़

Shibu Soren Death News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का हुआ निधन

Rajkumar Pal

कोलकाता: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में आज सुबह निधन हो गया। तकरीबन 81 वर्षीय शिबू सोरेन बीते कई महीनों से किडनी की बीमारी से परेशान थे, इसी वजह से उन्हें एक महीने पहले दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

शिबू सोरेन के निधन की जानकारी की जानकारी उनके बेटे व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद सोशल मीडिया एक्स पर दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं...  

खबरों के मुताबिक जब शिबू सोरेन ने अंतिम सांस ली तब हेमंत सोरेन खुद दिल्ली में मौजूद थे और अस्पताल में ही थे। बता दें कि बीते कुछ दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।  

SCROLL FOR NEXT