शिवपुर में नये कार्यालय में पूजा करते विधायक रुद्रनील घोष 
टॉप न्यूज़

शिवपुर में नए विधायक कार्यालय का उद्घाटन

विधायक रुद्रनील घोष बोले— जनता के लिए हमेशा खुले रहेंगे द्वार

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के शिवपुर में क्षेत्रीय विकास को गति देने और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से नए विधायक कार्यालय का विधायक रुद्रनील घोष ने औपचारिक उद्घाटन किया। इस खास अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने स्पष्ट किया कि यह नया कार्यालय केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शिवपुर के प्रत्येक नागरिक के लिए एक सहज और सुलभ मंच के रूप में कार्य करेगा।

यहाँ क्षेत्रीय निवासी सीधे आकर अपनी शिकायतें, बुनियादी समस्याओं और महत्वपूर्ण सुझावों को दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने कहा, "हमारा संकल्प शिवपुर के हर वार्ड में पारदर्शी कार्यप्रणाली और तेज विकास सुनिश्चित करना है।"

सड़क, पानी और बिजली व्यवस्था के सुधार में आएगी तेजी

स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि इस नए कार्यालय के शुरू होने से क्षेत्र की तमाम नागरिक समस्याओं का त्वरित निवारण संभव हो सकेगा।

विधायक कार्यालय की कार्यप्रणाली शुरू होने से शिवपुर इलाके में जर्जर सड़कों की मरम्मत, जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था को दुरुस्त करने, बिजली सुधार और जन-कल्याणकारी सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में और अधिक तेजी आएगी।

SCROLL FOR NEXT