टॉप न्यूज़

फ्लोरिडा हत्या का वीडियो साझा कर ट्रंप ने प्रवासी विरोधी अभियान को ठहराया सही

हैती के प्रवासी पर महिला की हत्या का आरोप, निर्वासन नीति के समर्थन में पोस्ट

मियामी : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक महिला की हत्या से जुड़ा वीडियो साझा कर अपने प्रशासन के प्रवासी विरोधी निर्वासन अभियान को सही ठहराने की कोशिश की है।

रोलबर्ट जोआशिन (40) को फोर्ट मायर्स में दो अप्रैल को एक पेट्रोल पंप पर हथौड़े से हमला कर बांग्लादेश मूल की 51 वर्षीय महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी हैती से 2022 में अमेरिका पहुंचा था।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर वीडियो साझा करते हुए इसे बेहद वीभत्स बताया और आरोपी को “जानवर” कहा। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर खतरनाक प्रवासियों को अमेरिका में आने देने का आरोप लगाया।

आलोचकों का कहना है कि ट्रंप अपने आव्रजन एजेंडे को मजबूत करने के लिए प्रवासियों को अपराध से जोड़कर पेश कर रहे हैं, जबकि कई अध्ययनों में पाया गया है कि अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों के अपराध में शामिल होने की संभावना अमेरिकी नागरिकों से कम होती है।

SCROLL FOR NEXT