फाइल फोटो  
टॉप न्यूज़

कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बोले शांतनु ठाकुर- भाजपा के डरने की बात गलत

गिरफ्तारी पर पुलिसिया कार्रवाई का समर्थन, तृणमूल पर साधा निशाना

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने साफ किया कि अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज है, तो पुलिस का उसे गिरफ्तार करना स्वाभाविक प्रक्रिया है। हावड़ा में एक रोजगार मेले के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि भाजपा किसी उम्मीदवार से डर गई है। शांतनु ने कहा कि गिरफ्तारी के कारणों और पूरी स्थिति की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जिसके बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने रेजीनगर चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए दावा किया कि आने वाले समय में तृणमूल की राजनीतिक स्थिति बेहद कमजोर होने वाली है।

मतुआ संप्रदाय के मुद्दों पर काम जारी होने का दावा

2026 विधानसभा चुनाव के संदर्भ में मतुआ संप्रदाय से जुड़े वादों और आश्वासनों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए शांतनु ठाकुर ने कहा कि इस दिशा में काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि विभिन्न स्तरों पर प्रक्रियाएं शुरू हो चुकी हैं और उन्हें सिलसिलेवार ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। आने वाले दिनों में मतुआ समाज के हित में और भी ठोस कदम दिखाई देंगे।

SCROLL FOR NEXT