टॉप न्यूज़

शमिक भट्टाचार्य ने पीएम मोदी का जताया आभार

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में बंगाल के महानायक उत्तम कुमार का उल्लेख करने और उन्हें सम्मान देने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पीएम को धन्यवाद दिया। शमिक ने कहा यह समस्त बंगालवासियों के लिए गर्व और भावनाओं से भरा क्षण है। आगामी 3 सितंबर को बंगाली सिनेमा जगत के महानायक उत्तम कुमार की 100वीं जयंती है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री ने जिस तरह भारतीय और बंगाली सिनेमा के दिग्गज कलाकार उत्तम कुमार की अद्वितीय प्रतिभा, अभिनय कौशल, अपने काम के प्रति समर्पण और उनके कालजयी योगदान को याद किया, वह निश्चित रूप से बंगाल के लोगों के दिल को छू लेने वाला है। उत्तम कुमार केवल बंगाली सिनेमा के महानायक ही नहीं हैं, बल्कि वे बंगालियों की भावना, संस्कृति, स्मृति और आत्मपहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। उनका अभिनय, व्यक्तित्व और उनके द्वारा निभाए गए किरदार आज भी पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोगों को मंत्रमुग्ध करते हैं। शमिक भट्टाचार्य ने बंगाल की संस्कृति और बंगाल के गौरव को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार।

SCROLL FOR NEXT