जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते सीएम शुभेंदु अधिकारी।  
टॉप न्यूज़

जनसेवा ही हमारा संकल्प है : शुभेंदु अधिकारी

sabita

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सीएम शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को साल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय में ‘जनता दरबार’ कार्यक्रम में आम लोगों की शिकायतों, समस्याओं और अपेक्षाओं को सुना। सीएम ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है। प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका यथासंभव शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया हूं।

जनता के साथ आत्मीय जुड़ाव ही सुशासन की वास्तविक पहचान है : भाजपा

वहीं बीजेपी ने अपने एक बयान में कहा कि जनता की सरकार का अर्थ है जनता के साथ खड़ा होना, उनकी बात सुनना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से आगे आना। इसी उद्देश्य से भाजपा कार्यालय में आयोजित ‘जनता दरबार’ में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उपस्थित हाेकर आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके दुख-दर्द एवं समस्याओं को समझा। सत्ता का अहंकार या दूरी नहीं, बल्कि जनता के साथ आत्मीय जुड़ाव ही सुशासन की वास्तविक पहचान है।

SCROLL FOR NEXT