टॉप न्यूज़

बंगाल चुनाव में सनसनी, जगदल के बूथ नंबर 34 से हथियार बरामद

केवटिया इलाके में मचा हड़कंप, केंद्रीय बल और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी घटना

Bishakhaa Tiwari

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान जगदल विधानसभा क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। केवटिया इलाके स्थित बूथ नंबर 34 से हथियार बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मतदान के बीच संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर केंद्रीय बल और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। तलाशी के दौरान बूथ के पास से हथियार बरामद किए गए, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। हालांकि, समय रहते कार्रवाई होने से किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी रह सके। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि हथियार वहां कैसे पहुंचे।

सूचना मिलते ही जगदल से भाजपा उम्मीदवार Rajesh Kumar भी मौके पर सक्रिय हो गए और स्थिति पर नजर बनाए रखी। उन्होंने इस घटना को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और मतदान केंद्र के आसपास सख्त निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके।

SCROLL FOR NEXT