Senco Gold & Diamonds का AI ऐप ‘Shape of You’ को लॉन्च करते कंपनी के एमडी और सीईओ Suvankar Sen और निदेशक व हेड ऑफ मार्केटिंग एंड डिजाइन Joita Sen Senco Gold & Diamonds का AI ऐप ‘Shape of You’ को लॉन्च करते कंपनी के एमडी और सीईओ Suvankar Sen और निदेशक व हेड ऑफ मार्केटिंग एंड डिजाइन Joita Sen
टॉप न्यूज़

Senco Gold & Diamonds का AI ऐप ‘Shape of You’ लॉन्च

चेहरे के अनुसार ज्वेलरी सुझाव AI बताएगा किसे सूट करेगी ज्वेलरी महिला दिवस पर कंपनी का बड़ा कदम

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : महिला दिवस के अवसर पर Senco Gold & Diamonds ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नया एप्लिकेशन ‘Shape of You’ लॉन्च किया। कंपनी के एमडी और सीईओ Suvankar Sen और निदेशक व हेड ऑफ मार्केटिंग एंड डिजाइन Joita Sen की मौजूदगी में पेश इस तकनीक का उद्देश्य ग्राहकों को उनके चेहरे के आकार और प्राकृतिक फीचर्स के अनुसार उपयुक्त ज्वेलरी चुनने में मदद करना है। कंपनी का कहना है कि इससे ज्वेलरी चुनने का अनुभव अधिक सहज, व्यक्तिगत और आत्मविश्वासपूर्ण बनेगा। कंपनी के अनुसार ‘Shape of You’ एक AI आधारित स्टाइलिंग प्लेटफॉर्म है, जो चेहरे का स्कैन कर उसके आकार और फीचर्स का विश्लेषण करता है। इसके आधार पर ऐप ग्राहक को ऐसे नेकलेस और ईयररिंग डिजाइन सुझाता है जो उनके चेहरे और व्यक्तित्व के साथ बेहतर मेल खाते हैं। इससे ज्वेलरी को केवल आभूषण नहीं बल्कि व्यक्तिगत पहचान की अभिव्यक्ति के रूप में देखने की सोच को बढ़ावा दिया गया है।

महिलाओं को आत्मविश्वास देने की पहल

Joita Sen ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को तकनीक और डिजाइन के मेल से अपनी पहचान के अनुरूप ज्वेलरी चुनने का आत्मविश्वास देना है। उन्होंने बताया कि अब तक ज्वेलरी का चयन अक्सर कपड़ों के साथ मेल के आधार पर किया जाता था, लेकिन यह ऐप महिलाओं को उनके चेहरे की बनावट के अनुसार बेहतर विकल्प चुनने में मदद करेगा।

टेक्नोलॉजी पर कंपनी का फोकस

Suvankar Sen ने कहा कि आज के दौर में टेक्नोलॉजी किसी भी कंपनी की ग्रोथ के लिए अहम टूल बन चुकी है। कंपनी डेटा एनालिसिस, AI स्कैनिंग और डिजिटल इनोवेशन के जरिए कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर काम कर रही है, जिससे व्यवसाय की उत्पादकता और ग्राहकों की संतुष्टि दोनों बढ़ेंगी।

पुरुषों के लिए भी आएंगे नए फीचर

कंपनी के अनुसार फिलहाल यह ऐप मुख्य रूप से महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है, क्योंकि इसमें नेकलेस और ईयररिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। भविष्य में पुरुषों के लिए रिंग और ब्रेसलेट जैसे आभूषणों को ध्यान में रखते हुए नए AI फीचर लाने की योजना है, जिन्हें संभवतः दुर्गा पूजा से पहले पेश किया जा सकता है।

प्राइवेसी और सुरक्षा का ध्यान

कंपनी ने स्पष्ट किया कि फेस स्कैनिंग के दौरान ग्राहकों की प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। सभी प्रक्रियाएं कानूनी अनुमति और सुरक्षित सर्वर के माध्यम से संचालित की जा रही हैं। करीब 85 वर्षों की विरासत वाली कंपनी का कहना है कि यह पहल ज्वेलरी रिटेल में डिजाइन, कारीगरी और टेक्नोलॉजी के मेल की दिशा में एक नया कदम है। फिलहाल यह फीचर चुनिंदा शोरूम और कंपनी के ऐप पर उपलब्ध कराया गया है।

SCROLL FOR NEXT