टॉप न्यूज़

तस्वीरों में देखिये खामेनेई की मौत के विरोध में कश्मीर में प्रदर्शन

अमेरिकी-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में रविवार को कश्मीर के कई हिस्सों में प्रदर्शन शुरू हो गए। श्रीनगर के लाल चौक पर हजारों लोगों ने जमा होकर जबरदस्त प्रदर्शन किया।

शिया बहुल इलाकों में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक सड़कों पर मार्च किया और अमेरिका तथा इजराइल विरोधी नारे लगाए।

लाल चौक मीनार के पास लोगों ने जमा होकर खामेनेई की मौत पर गम जाहिर किया।

जब भी ईरान पर हमला हुआ है, कश्मीर में प्रदर्शन हुए हैं।

लोग नारे लगा थे। कुछ लोग रोते हुए दिखाई दिये।

औरतों ने खामनेई की तस्वीरें ली हुई थीं और मातम मना रही थीं।

जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय की बड़ी आबादी है जो ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को अपना धर्म गुरु मानती रही है।

SCROLL FOR NEXT