उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर में साधु-संतों और अपने समर्थकों के साथ होली खेली। 
टॉप न्यूज़

तस्वीरों में देखिये नेताओं ने कैसे मनाई होली

देशभर में आज होली का उल्लास है। रंग-अबीर-गुलाल से हर कोई सराबोर है। वातावरण में खुशी और उमंग का माहौल है।

नई दिल्ली के अपने आवास में होली के मूड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा होली के उल्लास में।

हरियाणा के गवर्नर असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी एक दूसरे को अबीर लगाते हुए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को गुलाब की पंखुड़ियों और अबीर से सराबोर कर दिया गया।

अपने आवास में केंंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा होली खेलते हुए।

नई दिल्ली में पार्टी कार्यालय में राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग होली खेली।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होली कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए।

आगरा में ताजमहल के निकट होली खेलते विदेश पर्यटक।

बनारस के गोदौलिया चौक पर होली खेलने के लिए सैकड़ों जुट गए।

कानपुर के आनंददेश्वर मंदिर में होली के अवसर पर करतब दिखाता एक साधु।

SCROLL FOR NEXT