साइंस सिटी, कोलकाता 
टॉप न्यूज़

साइंस सिटी की जलवायु प्रदर्शनी को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

'ऑन द एज’ प्रदर्शनी को सर्वश्रेष्ठ विज्ञान थीम चुना गया

Prasenjit Dasgupta

कोलकाता: साइंस सिटी की आधुनिक जलवायु परिवर्तन प्रदर्शनी ‘ऑन द एज’ को वैज्ञानिक प्रस्तुति और अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग के लिए अंतरराष्ट्रीय CIMUSET पुरस्कार 2025 में सर्वश्रेष्ठ थीम-आधारित विज्ञान प्रदर्शनी चुना गया है।

यह घोषणा दुबई में आयोजित आईकॉम–साइमुसैट सम्मेलन में की गयी, जिसे भारत के विज्ञान संग्रहालय समुदाय के लिए गर्व का अवसर माना जा रहा है। एनसीएसएम के अंतर्गत आने वाली साइंस सिटी ने इस 10,000 वर्गफुट की इमर्सिव गैलरी का उद्घाटन 11 जनवरी 2025 को किया था। प्रदर्शनी खुलने के बाद से अब तक 10 लाख से अधिक लोग इसे देख चुके हैं।

गैलरी में एआर/वीआर अनुभव, इंटरैक्टिव एलईडी दीवारें और जलवायु परिवर्तन के कारण, प्रभाव और समाधान पर जानकारीपूर्ण प्रस्तुतियाँ प्रमुख आकर्षण हैं। अधिकारियों का कहना है कि देश के विभिन्न राज्यों में इसी तरह की जलवायु-आधारित प्रदर्शनी बनाने की योजना चल रही है। साइमुसैट पुरस्कार मिलने के बाद उम्मीद जतायी जा रही है कि जलवायु जागरूकता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी और मजबूत होगी।

SCROLL FOR NEXT