File Photo 
टॉप न्यूज़

सभी बालिका स्कूलों में लगेंगी सैनिटरी वेंडिंग मशीनें

मासिक स्वच्छता को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

कोलकाता : अंतरराष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल में छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की गई है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी बालिका विद्यालयों में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी।

महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पाल ने बताया कि सरकार महिलाओं की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों और कॉलेजों में बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है।

इसके तहत “एस्पिरेशनल टॉयलेट” बनाए जाएंगे, जिनमें पानी, हैंडवॉश, सैनिटरी नैपकिन डिस्पेंसर और वेस्ट डिस्पोजल सिस्टम की सुविधा होगी। मंत्री ने कहा कि महिलाओं की दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

एक सर्वे के अनुसार, बड़ी संख्या में महिलाएं मासिक धर्म के दौरान पैड उपलब्ध नहीं होने पर कठिनाई महसूस करती हैं। राज्य सरकार का दावा है कि यह योजना महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में एक बड़ा सुधार साबित होगी।

SCROLL FOR NEXT