संध्या शांताराम... अब स्मृति शेष 
टॉप न्यूज़

नहीं रहीं संध्या शांताराम.....

राजकमल स्टूडियो में ली अंतिम सांस

मुंबई : महान फिल्मकार वी शांताराम की पत्नी एवं दिग्गज अभिनेत्री संध्या शांताराम का निधन हो गया है। वे 94 वर्ष की थीं और वृद्धावस्था के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से पीड़ित थीं।

‘नवरंग’ से बनायी विशेष पहचान

उनके परिवार ने शनिवार को यह जानकारी दी। संध्या लोकप्रिय फिल्मकार की तीसरी पत्नी थीं। संध्या ने ‘दो आंखें बारह हाथ’ (1957), ‘नवरंग’ (1959), 'झनक झनक पायल बाजे' (1955), और 'पिंजरा' (1972) जैसी फिल्मों में अहम भूमिका के जरिये अपनी विशेष पहचान बनायी। वी शांताराम की दूसरी पत्नी जयश्री के बेटे किरण शांताराम ने बताया कि दिग्गज अभिनेत्री ने शुक्रवार रात अंतिम सांस ली।

चार-पांच वर्षों से बीमार थीं

किरण शांताराम ने कहा कि कल रात 10 बजे राजकमल स्टूडियो में उनका निधन हो गया, जहां वे रह रही थीं। वह पिछले चार-पांच वर्षों से बीमार थीं और हाल ही में उन्हें बुखार और खांसी की शिकायत थी। शनिवार सुबह शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। संध्या शांताराम 1950 और 60 के दशक की एक लोकप्रिय अभिनेत्री थी। उन्होंने प्रमुख रूप से हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को अभिनेत्री संध्या शांताराम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से फिल्म जगत को बड़ी क्षति हुई है।

SCROLL FOR NEXT