दुकान जलकर हो गयी खाक  REP
टॉप न्यूज़

संदेशखाली में भाजपा समर्थक की दुकान में आग लगाने का आरोप

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

संदेशखाली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की आहट के बीच संदेशखाली एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग में झुलसने लगा है। मंगलवार सुबह संदेशखाली के 103 नंबर बूथ क्षेत्र के फेरीघाट इलाके में एक भाजपा समर्थक की दुकान को आग के हवाले कर दिए जाने की घटना से भारी तनाव व्याप्त हो गया। भाजपा ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर हमले का आरोप लगाया है, जबकि सत्ताधारी दल ने इसे खुद को बदनाम करने की साजिश करार दिया है।

आधी रात को तांडव, लाखों का नुकसान

पीड़ित निरंजन मंडल के अनुसार, सोमवार देर रात उपद्रवियों ने उनकी दुकान में आग लगा दी। यह दुकान उनके पिता चलाते थे और परिवार की आय का एकमात्र जरिया थी। निरंजन का दावा है कि 2021 के चुनाव के दौरान भी उनके घर में तोड़फोड़ की गई थी और दुकान को नदी में फेंक दिया गया था। इस बार फिर चुनाव से पहले उनकी रोजी-रोटी छीन ली गई है, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर

भाजपा नेत्री पियाली दास ने कहा, "संदेशखाली में विपक्ष पर हमला टीएमसी की संस्कृति बन गई है। पुलिस को इस मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।" दूसरी ओर, संदेशखाली-1 ब्लॉक के टीएमसी अध्यक्ष इमाम अली गाजी ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, "भाजपा के पास जमीन पर कोई जनाधार नहीं बचा है, इसलिए वे अपनी हार के डर से टीएमसी को बदनाम करने के लिए ऐसे नाटक कर रहे हैं। हम पुलिस से असल दोषियों को ढूंढने की अपील करते हैं।"

SCROLL FOR NEXT