टॉप न्यूज़

बुद्ध पूर्णिमा पर बेंगलुरु में मांस की बिक्री प्रतिबंधित

12 मई को देश भर में मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा

बेंगलुरु : वृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने बुद्ध पूर्णिमा के मद्देनजर 12 मई को शहर में पशुओं के वध और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह आदेश बेंगलुरु में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक द्वारा 9 मई को जारी किया गया। बुद्ध पूर्णिमा गौतम बुद्ध के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है।

SCROLL FOR NEXT