साहिल वाकोडे के माता-पिता  
टॉप न्यूज़

साहिल वाकोडे के पिता को आजाद मैदान में प्रदर्शन जारी रखने की अनुमति नहीं

न्याय की मांग पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं

Kamlesh Pandey

मुंबई ; महाराष्ट्र के मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के छात्र साहिल वाकोडे के पिता को शनिवार को आजाद मैदान में प्रदर्शन जारी रखने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके बाद उन्होंने संस्थान के पवई परिसर जाने की योजना बनाई है। उनके वकील ने यह जानकारी दी।

साहिल वाकोडे ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी।इससे पहले आईआईटी-मुंबई के छात्रों के एक समूह ने साहिल की मौत को लेकर जारी अपने आंदोलन को तेज करते हुए शुक्रवार को भूख हड़ताल शुरू की थी।

छात्र, संस्थान के प्रशासन की जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। परिवार के वकील के अनुसार, पुलिस ने छात्र के पिता रवींद्र वाकोडे को आजाद मैदान में प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी और वह आईआईटी-मुंबई जाने की योजना बना रहे हैं। वाकोडे दंपति ने अपने बेटे के लिए “न्याय” की मांग करते हुए और प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला तथा आईआईटी-मुंबई के निदेशक शिरीष केदारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले सप्ताह भूख हड़ताल शुरू की थी।

बीटेक के दूसरे वर्ष के छात्र 22 वर्षीय साहिल वाकोडे का शव 18 सितंबर को छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका पाया गया था। इससे कुछ घंटे पहले उसे मध्य-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कथित तौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। साहिल के माता-पिता ने आरोप लगाया कि संस्थान में उनके बेटे को जाति आधारित भेदभाव का सामना करना पड़ा। रवींद्र वाकोडे की शिकायत के बाद पवई पुलिस ने प्रोफेसर डूला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

SCROLL FOR NEXT