नई दिल्लीः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पीएम नरेंद्र मोदी के साथ शिखर वार्ता के लिए भारत पहुंच गये हैं। आज शाम छह बजे से पहले पुतिन के विशेष विमान ने दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद एयरपोर्ट पर पुतिन की आगवनी के लिए पहुंचे थे। सात बजकर 17 मिनट पर पुतिन अपने विमान से उतरे।
विमान से उतरते हुए पीएम मोदी ने आगे बढ़कर उन्हें गले लगा कर स्वागत किया। इसके बाद पुतिन ने स्वागत के लिए आये दूसरे अतिथियों से मुलाकात की। पुतिन के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर नृत्व संगीत का शानदार आयोजन किया गया था। बड़ी बात रही कि मोदी और पुतिन दोनों एक ही कार से एयरपोर्ट से रवाना हुए।
ऐसे समय में जब दुनिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की वजह से तनाव है, पुतिन का भारत दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर दो दिन की यात्रा पर आए पुतिन भारत आये हैं।
पुतिन की यह यात्रा चार वर्ष के अंतराल पर हो रही है। इससे पहले वह 2021 में भारत आए थे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पुतिन के कार्यक्रमों में शुक्रवार को 23 वें भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता सबसे प्रमुख आयोजन है।
राष्ट्रपति पुतिन आज रात ही प्रधानमंत्री निवास पर पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री ने उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया है। इस दौरान शिखर सम्मेलन से पहले दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय , द्विपक्षीय और वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बातचीत होने की संभावना है। शुक्रवार को पुतिन के आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उनके पारंपरिक और भव्य स्वागत के साथ होगी। रूसी राष्ट्रपति, राष्ट्रपति भवन से सीधे राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शुक्रवार को पुतिन दिन फर व्यस्त रहेंगे। इस दौरान जो भी होगा, निश्चित रूप से उस पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी।