सन्मार्ग संवाददाता
इस्लामपुर : नीलगाय को लेकर इलाके में मंगलवार को काफी उत्साह देखा गया। यह घटना इस्लामपुर थाना अंतर्गत सुजाली ग्राम पंचायत के डोरिमिला इलाके की है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को इलाके में ग्रामीणों ने नीलगाय को घूमते हुए देखा। हालांकि नीलगाय को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसे लेकर ग्रामीणों का कहना है कि यह नीलगाय जंगल का रास्ता भटक कर चाय बागान में रात के अंधेरे में आ गयी होगी। इस घटना की सूचना उप प्रमुख लतीफुल रहमान और क्षेत्रीय अध्यक्ष अब्दुस सत्तार को दी गई है। इसके अलावा वन विभाग को भी सूचित किया गया। इस घटना को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष अब्दुस सत्तार ने बताया कि इस गांव में पहले भी कई नीलगाय देखी जा चुकी हैं। छह महीने पहले एक नील गाय पकड़ी गयी थी।