टॉप न्यूज़

आज नंदीग्राम और रेजीनगर के नतीजे

sabita

कोलकाता : नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनावों के लिए मतगणना आज शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू होगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के करीब 5.24 लाख मतदाताओं में से लगभग 80 प्रतिशत ने मतदान किया, जिसमें नंदीग्राम में 80.89 प्रतिशत और रेजीनगर में 80.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि, मतदान के दौरान मतदाताओं को डराने-धमकाने, बूथ स्तर पर अनियमितताओं और छिटपुट झड़पों के आरोप लगे। रेजीनगर में पुलिस के साथ झड़प के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं कांग्रेस ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पुनर्मतदान की मांग की। आयोग ने मतदान को कमोबेश शांतिपूर्ण बताया। उसके शिकायत निगरानी तंत्र पर 37 शिकायतें मिलीं जबकि राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल पर 60 शिकायतें दर्ज की गईं।

SCROLL FOR NEXT